फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shakti Yatra will come out under the campaign 'I am a girl, I can fight'

मथुरा: ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत निकलेगी शक्ति यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shakti Yatra will come out under the campaign 'I am a girl, I can fight'
पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला कार्यालय पर शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र दिखाते कांग्रेस?
मथुरा। ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान भाजपा की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। पार्टी इसे लेकर शक्ति यात्रा चलाएगी। मथुरा में यह शक्ति यात्रा २१ दिसंबर से होलीगेट से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी पार्टी जिलाध्यक्ष एडवोेकेट भगवान सिंह वर्मा ने दी। उन्होंने पार्टी महासचिव का महिला घोषणापत्र भी जारी किया।
विज्ञापन

रविवार को मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी नेता प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओें महिलाओं को टिकटों में 40 फीसदी हिस्सेदारी, छात्राओं को स्मार्टफोन, युवतियों को स्कूटी, महिलाओं के लिए बस मेें फ्री यात्रा, नए सरकारी पदों में 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति, वृद्धा-विधवा पेंशन प्रतिमाह एक हजार रुपये तक करना, आंगनबाड़ी-आशा बहुओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के राज्य मंत्री गणेश सिंह ने बताया कि महिला आरक्षण की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने जो परिकल्पना की, उसी के तहत राजनीति में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। प्रेस वार्ता मेें विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ललित यादव, महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन, उपाध्यक्ष भोला यादव, प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, राहुल अरोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed