फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Services and services of Banke Bihari temple closed for five years

मथुरा: पांच वर्ष से बंद है बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों की सुविधाएं और सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Services and services of Banke Bihari temple closed for five years
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों को मंदिर प्रबंधन की ओर से मिलने वाली सुविधाएं और सहायता बंद हैं। पिछले लगभग पांच वर्ष से सुविधाएं और सहायता ना मिलने के लिए मंदिर के सेवायत ने पहल की है।
विज्ञापन

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत एवं श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य प्रहलादबल्लभ गोस्वामी ने मंदिर प्रशासन से सेवायतों को दशकों से मिलती आ रही सुविधाओं को फिर से सुचारु करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर के प्रशासक/मुंसिफ से अपील है कि वर्तमान में देश में चल रही संकट पूर्ण स्थिति को देखते हुए स्वत: संज्ञान लेकर सेवायत गोस्वामी समाज को मिलने वाली समस्त सुविधाएं प्रदान करें, जो विगत लगभग पांच वर्षों से बंद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुविधा और सहायता बंद होने से अधिकांश उन सेवायतों का भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिनकी सेवा मात्र 1 या 2 दिन की है और इस उम्र में कमाई का अन्य कोई साधन भी नहीं है। सहायता बंद होने से ऐसे सेवायतों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन सेवायतों को बच्चों की स्कूल की फीस तक भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर सेवायतों को यह मिलती हैं सुविधाएं
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी द्वारा लगभग 150 बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिकतम दो हजार रुपये तक शिक्षा शुल्क दिया जाता है। इनमें राजभोग/शयनभोग दोनों ही थोक के गोस्वामियों के बच्चे होते हैं। 60 साल से ऊपर के करीब 100 बुजुर्ग सेवायतों को प्रतिमाह दस हजार रुपये की पेंशन की व्यवस्था है। वहीं 50 विधवाओं को हर महीने दस हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed