फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Sakat Chaturthi: This time the meeting of Tritiya and Chaturthi date, good luck yoga is being formed

मथुरा: सकट चतुर्थी: इस बार हो रहा तृतीया एवं चतुर्थी तिथि का मिलन, बन रहा सौभाग्य योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Sakat Chaturthi: This time the meeting of Tritiya and Chaturthi date, good luck yoga is being formed
मथुरा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तृतीया की स्वामी पार्वती जी हैं तो चतुर्थी के स्वामी गणेश जी। इस वर्ष 21 जनवरी को सकट चतुर्थी पर तृतीया एवं चतुर्थी तिथि का मिलन हो रहा है। शुक्रवार कोे प्रात: 8:51 तक तृतीया तिथि रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि रात तक रहेगी। इस तरह यह तिथि दोनों तिथियों के मिलन की तिथि है।
विज्ञापन

माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ के रूप में जाना जाता है। इस बार सकट चौथ पर सौभाग्य योग बन रहा है, जो काफी उत्तम माना जा रहा है। मान्यता है कि इस शुभ योग पर कोई भी कार्य और पूजा हमेशा सफलता दिलाती है।
विज्ञापन

सकट चौथ के दिन व्रत रख कर भगवान गणेश की पूजा की परंपरा है। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर चतुर्वेदी बताते हैं कि इस साल सकट संकष्टी व्रत 21 जनवरी को है। इसे संकष्टी चतुर्थी, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ, तिलकुट चतुर्थी, संकटा चौथ, माघी चौथ, तिल चौथ आदि नामों से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि इस बार सकट चौथ पर सौभाग्य योग बन रहा है। सकट चौथ पर सौभाग्य योग दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग शुरू होगा। वहीं चतुर्थी तिथि 22 जनवरी को सुबह 09:14 बजे तक है। चंद्रोदय के समयानुसार सकट चौथ का व्रत रखना उचित है। 22 जनवरी में चतुर्थी तिथि का चंद्रोदय नहीं होगा। इसके साथ ही सकट चौथ के दिन अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed