फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police arrested three robbers with weapons in mathura

Mathura: पुलिस ने किया लूट की घटनाओं का खुलासा, असलहा सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2022 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 12:35 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों ने लूट की कई वारदात को कबूल किया है। आरोपियों के कब्जे से 78900 रुपये, एक अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Police arrested three robbers with weapons in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में पुलिस ने नौहझील, कोसी, राया में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को लूटे गए माल और असलहा सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने ककरेटिया रजबहा के निकट से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कुलदीप उर्फ प्रमोद निवासी नगला हिमांयू थाना मांट, पिंकू उर्फ पुषेंद्र निवासी नगला हिमांयू थाना मांट और तीसरे युवक विकास निवासी नगला देह थाना मांट बताए हैं।
विज्ञापन

लूट की कई वारदात कबूलीं

पुलिस ने उनसे पूछताछ की। आरोपियों ने लूट की कई वारदात को कबूल किया है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि छह मई को तेहरा पेट्रोल पंप के निकट नरेंद्र कुमार सराफ से बाइक और मोबाइल फोन लूट की घटना की थी। 11 मई को नहर पुलिया के पास मनोज कुमार और उसकी पत्नी मिथिलेश बाइक से जा रहे थे। मिथलेश का पर्स अंगूठी लूट की घटना की थी। अभी हाल में ही सत्यप्रकाश, बंटी अग्रवाल और पिता के साथ मारपीट कर लूट की घटना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौहझील और कोसी में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 78900 रुपये, एक अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं। इनके खिलाफ अन्य थाना क्षेत्रों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed