{"_id":"61c5dc3f4507b75d813ee796","slug":"mathura-river-festival-organized-in-iop-mathura-news-mtr510642152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आईओपी में हुआ नदी महोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आईओपी में हुआ नदी महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन
आईओपी के एनसीसी कैडेट नदी महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते हुए।
- फोटो : MATHURA
वृंदावन/मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 10 यूपी बटालियन एनसीसी के निर्देशन में विभिन्न एनसीसी सब यूनिटों द्वारा नदी महोत्सव अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आईओपी वृंदावन की एनसीसी सब यूनिट में नदी उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वीके गौतम ने जल और वायु को मानव जीवन के विकास की मूल आवश्यकता बताते हुए कैडेटों को नदियों के महत्व से परिचित कराया। महाविद्यालय के पूर्व एनसीसी अधिकारी एवं दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनंत कुमार यादव ने नदियों के उद्गम और विकास को समझाते हुए कैडेटों को उनसे होने वाले लाभों से परिचित कराया।
महाविद्यालय के वर्तमान एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने कैडेटों को नदियों के महत्व से परिचित कराते हुए एक कैडेट के रूप में नदियों की साफ सफाई के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराया। समाज को इस बारे में और अधिक जागरूक करने के लिए कैडेटों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गोकुल में एनसीसी की 10वीं बटालियन के तत्वावधान में नदी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कमल कौशिक थे।
एनसीसी प्रभारी पवन चौधरी ने एनसीसी कैडेट को नदियों के सम्मान की शपथ दिलाई गई।
वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। संचालन सुरेश सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार ने किया। चंद्रकांत गौड़, सुरेश सिंह, अरुण कुमार, अनिल सोनी, ब्रजेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।