{"_id":"603d376f8ebc3ee63a17a63a","slug":"mathura-registry-of-21-indent-for-construction-of-21-km-road-mathura-news-agr4827837157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 21 किमी रोड बनवाने के लिए 21 मांगपत्रों की रजिस्ट्री की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 21 किमी रोड बनवाने के लिए 21 मांगपत्रों की रजिस्ट्री की
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। बदहाल मथुरा-गोवर्धन रोड पुनर्निर्माण अभियान के प्रथम दिन 21 लोगों ने रजिस्टर्ड डाक से डीएम को पुन: स्मरण मांगपत्र भेजकर अविलंब 21 किमी रोड के निर्माण की मांग की है।
बता दें कि मथुरा गोवर्धन के बीच 21 किमी लंबा रोड गड्ढों में बदल चुका है। सफर करने वालों को भारी पीड़ा उठानी पड़ रही है। स्थानीय युवा इस अव्यवस्था को सोशल मीडिया सहित ज्ञापन आदि से प्रशासन एवं शासन की नींद तुड़वाने पर आमादा हो गए हैं। रविवार को हुई बैठक में सभी ने एक स्वर से लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही। इसी के साथ सोशल मीडिया पर ‘सेल्फी विद गड्ढा’ अभियान सोमवार से शुरू हो गया।
इसमें मथुरा जाने वाला व्यक्ति सड़क में गड्ढे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। दूसरी ओर, प्रतिदिन जिला प्रशासन की तंद्रा तोड़ने के लिए रजिस्टर्ड डाक से मांगपत्र भी प्रेषित कर रहे हैं। अभियान से जुडे़ मनीष लंबरदार ने बताया कि पहले दिन 21 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए 21 लोगों ने रजिस्टर्ड डाक से डीएम को मांगपत्र भेजे हैं। डॉ. विनोद दीक्षित, राधाकृष्ण शर्मा, गिर्राज कटारा, बांके बिहारी खंडेलवाल, अंकित अग्रवाल, डालचंद सिंघल, नवीन खंडेलवाल, रवि खंडेलवाल, राजेंद्र जैन, आकाश जैन, तीरेंद्र कुमार, बृजो गुप्ता, बौबी पंडित, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष कुमार, योगेश अग्रवाल, गोविंद दास, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा मौजूद थे।