{"_id":"e92ac441367cb184a71a74b4b8b88416","slug":"mathura-refinery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासफ्लो मीटरिंग सिस्टम का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासफ्लो मीटरिंग सिस्टम का किया शुभारंभ
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑयल के निदेशक रिफाइनरीज संजीव सिंह ने मथुरा रिफाइनरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मथुरा रिफाइनरी की कार्य प्रगति जानी और मासफ्लो मीटरिंग सिस्टम का उद्घाटन किया।
सोमवार को मथुरा रिफाइनरी आगमन पर निदेशक रिफाइनरी संजीव सिंह का मानव संसाधन महाप्रबंधक डीके राकेश ने स्वागत किया। इस दौरान महाप्रबंधक तकनीकी एसएम वैद्या, महाप्रबंधक तकनीकी एवं एचएसई आरएस पटेल और अन्य अधिकारियों से मथुरा रिफाइनरी की तरक्की जानी और आगे के विकास और गतिशीलता के बारे में जानकारी जुटाई।
इस दौरान उन्होंने इकोलाजिकल पार्क में पौधे लगाए और रिफाइनरी के परिचालन को अपडेट की गई मशीनों के काम करने की क्षमता और उत्पादन की गति की समीक्षा की। संजीव सिंह ने सुझाव योजना के तहत नियमित सुझाव भेजने वालों से मुलाकात की और इसमें रिफाइनरी के इंजीनियरों से लगातार जुड़े रहने को कहा।
विज्ञापन
मासफ्लो सिस्टम के बारे में बताया गया कि नए सिस्टम के चालू होने से रिफाइनरी के उत्पाद डीजल, पेट्रोल, केरोसिन, एटीएफ, फरनेस ऑयल को रिफाइनरी से मार्केटिंग टर्मिनल तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की।