फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Rashtriya Azad Party Mahila Morcha filed a report against the District President

मथुरा: राष्ट्रीय आजाद पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Rashtriya Azad Party Mahila Morcha filed a report against the District President
मथुरा। तीन साल की दुष्कर्म पीड़िता की दर्दनाक मौत का मथुरा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके माहौल खराब करने वाली राष्ट्रीय आजाद पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष देविका सिंह के खिलाफ थाना बलदेव में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता की मौत से पुलिस इनकार कर रही है। फिलहाल साइबर क्राइम की टीम आरोपी के पते की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व थाना बलदेव के एक गांव में पड़ोस के नाबालिग ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद नाबालिग ही बच्ची को उसके घर यह कहकर छोड़ गया कि बदहवास यह गांव में पड़ी हुई थी। परिजनों ने नाबालिग के खिलाफ थाना बलदेव में मुकदमा दर्ज कराया था। बलदेव पुलिस ने दूसरे ही दिन आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने बच्ची की डॉक्टरी भी कराई।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय आजाद पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष देविका सिंह ने मथुरा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया। ट्वीट में बच्ची की मौके पर मौत होना बताकर पुलिस-प्रशासन को नाकाम करार दिया। यह ट्वीट यूपी पुलिस, डीएम के अलावा भीम आर्मी के चीफ के अलावा दो लोगों को और किया। थाना बलदेव के एसआई बदन सिंह ने जिलाध्यक्ष देविका चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि साइबर टीम आरोपी महिला का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed