फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Rajadhiraj played Holi with a pichkari with the devotees.

मथुरा: राजाधिराज ने भक्तों संग खेली पिचकारी से होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Rajadhiraj played Holi with a pichkari with the devotees.
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों पर पिचकारी से रंग डालते मुखिया।
मथुरा। होलिकाष्टक के प्रारंभ होने के दिन से श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी भक्तों के संग पिचकारी से रंग की होली खेली। पिचकारी से निकली रंग की धार बदन पर पड़ने ही भक्तजन निहाल हो गए। राजाधिराज की जयजयकार होने लगी। इस दौरान रसिया गायन पर भक्त नाच उठे।
विज्ञापन

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार मंदिर श्रीद्वारिकाधीश में होलिकाष्टक के साथ ही रंग की होली शुरू होती है। इसी परंपरा के तहत होलिकाष्टक प्रारंभ होने के दिन से ही ठाकुर जी को पिचकारी धराई गई। फिर शुद्ध टेसू के फूल के रंगों से सोने-चांदी की पिचकारी से मंदिर के मुखिया ने भक्तों पर रंग डाला।
विज्ञापन

मंदिर के प्रांगण में दर्शन को मौजूद भक्त रंग के छींटे पड़ते ही आनंदित हो गए। द्वारिकाधीश, राजाधिराज की जयजयकार करने लगे। मंदिर में मौजूद रसिया मंडल ने रसिया गायन कर सभी को उमंग और उत्साह के साथ होली के रंग में सराबोर कर दिया। होली का यह क्रम 8 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी ने भक्तों से अपील की है कि वह ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में रंग ग्रहण करें, अपने पास से किसी प्रकार का कोई रंग न लाएं और इस प्रकार से मंदिर में कोई रंगों का प्रयोग न करें।

केशवदेव मंदिर में लठामार होली तीन को
प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव में 3 मार्च को रंगभरनी एकादशी पर हुरंगा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा गताश्रम नारायण मंदिर विश्राम घाट के सामने से दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा द्वारकाधीश मंदिर, जन्मभूमि होते हुए गोविंद नगर से मंदिर प्रांगण मल्लपुरा पहुंचेगी। तत्पश्चात शाम 5:00 से हुरंगा होगा। इसमें बरसाना नंदगांव के विप्र समाज के हुरियारे तथा मंदिर के सेवायत लट्ठमार होली का आयोजन करेंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed