फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Radheshyam was killed by hitting him with a pan

मथुरा: तवे से प्रहार कर की थी राधेश्याम की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Radheshyam was killed by hitting him with a pan
वृंदावन में हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते एसएसपी शैलेश पांडे।
वृंदावन (मथुरा)। चैतन्य विहार कॉलोनी में बीते बृहस्पतिवार को हुई वृद्ध की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या लूट के बाद की गई। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दंपती पिछले एक माह से घर में नौकरी पर रखे गए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई स्कूटी और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि 16 फरवरी की रात चैतन्य विहार कॉलोनी निवासी राधेश्याम अग्रवाल की हत्या कर अलमारियों से नकदी और स्कूटी की लूट हुई थी। घटना की रिपोर्ट नाती कृष्णा अग्रवाल ने दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में फोरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। हत्या के बाद से सोनू रैकवार व उसकी पत्नी निवासीगण ग्राम नोहटा थाना नोहटा जिला दमोह (मध्य प्रदेश) फरार थे। पुलिस ने बताया कि सोनू ने राधेश्याम की हत्या रसोई में रखे तवे से प्रहार कर की। हत्या के बाद से ही दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए फरीदाबाद, राजस्थान और मध्य प्रदेश में दविशें दे रही थी। पुलिस ने रविवार की रात सोनू और गंगा को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि सोनू व उसकी पत्नी गंगा उर्फ गायत्री को राधेश्याम ने घरेलू कामकाज के लिए नौकरी पर रखा था। बृहस्पतिवार की रात दोनों राधेश्याम की हत्या कर घर में रखे पचास हजार रुपये नकद और स्कूटी लूट ले गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 27 हजार पांच सौ रुपये नकद और स्कूटी के अलावा हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (तवा) बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हत्यारे सोनू ने बताया कि राधेश्याम उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। इसके लिए उसने राधेश्याम को पहले समझाया, लेकिन वो नहीं माना। इसी को लेकर तवा से प्रहार कर हत्या कर दी। एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक और वृंदावन कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed