फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura : raadhe jhoolan padhaarau ghir aaye badara...

मथुरा: राधे झूलन पधारौ घिर आये बदरा.....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
mathura : raadhe jhoolan padhaarau ghir aaye badara...
मथुरा। हरियाली तीज पर संगमरमर की सफेद छतरी से कृपा बरसातीं वृषभानु नंदिनी श्रीराधारानी। - फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। हिंडोला कुंज वन डारौ री झूलन आयीं राधिका प्यारी... कुछ यही भाव लेकर रविवार की सुबह सेवायत वृषभानु नंदिनी को स्वर्ण हिंडोले में झूला झुला रहे थे। वही नजदीक से लाडली के दर्शन कर श्रद्धालु भी अपने आपको कृतार्थ मान रहे थे।
विज्ञापन

हरियाली तीज के त्योहार पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में उमड़ने लगा। सेवायतों द्वारा मंदिर परिसर को हरे परिधानों से सजाया गया। वृषभानु दुलारी भी जगमोहन में स्थित स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा बरसा रही थीं। राधे झूलन पधारौ घिर आये बदरा, राधा झूले श्याम झुलावे आदि मल्हारों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। इस दौरान सेवायतों द्वारा लाडली के दरबार में सतरंगी छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे वृषभानु नंदिनी का डोला मंदिर परिसर में स्थित नीचे सफेद छतरी मेें लाया गया। इस दौरान उनके दर्शनों की एक झलक पाने को श्रद्धालु बेताब नजर आ रहे थे। इसके उपरांत देर शाम को गोस्वामी समाज की विवाहिता बेटी द्वारा राधारानी का आरता किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डोला में बैठाकर राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को वापस गर्भगृह ले जाया गया। सेवायत हेमंत गोस्वामी ने बताया कि हरियाली तीज से ही तेरह दिवसीय झूलन महोत्सव की शुरुआत पूरे ब्रजमंडल में हो गई है। लाडली जी मंदिर में रोजना शाम को वृषभानु नंदिनी स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर झूला झूलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed