फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Prostitution Racket Busted: Deepak Guest House Raided IPS Ashna Chaudhary Arrests Jitu Agent

गेस्ट हाउस में देह व्यापार: खाने के मेन्यू की तरह दिखाते थे लड़कियां, फिर ऐसे परोसी जाती थीं ग्राहकों के सामने

Sat, 06 Sep 2025 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 02:58 PM IST
सार

मथुरा पुलिस ने आईपीएस आशना चौधरी के नेतृत्व में दीपक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। यहां देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने जीतू दलाल समेत कई आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन
Mathura Prostitution Racket Busted: Deepak Guest House Raided IPS Ashna Chaudhary Arrests Jitu Agent
पुलिस की कार्रवाई में पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को दीपक गेस्ट हाउस की महिला रिसेप्शनिस्ट ने जोरदार तरीके से हड़काया था। रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस को धमकाने वाले लहजे में कहा था कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां घुस आने की, मालूम है हमारे मालिक कौन हैं। महिला कर्मचारी ने पुलिस को प्रेशर में लेने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के पास पक्की खबर थी। इसलिए अपने साथ महिला पुलिस बल को लेकर गए अधिकारी सीधे गेस्ट हाउस के कमरों में घुस गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मांस खिलाकर क्यों पिलाते थे खून...धर्म परिवर्तन की ऐसी प्रक्रिया, कांप उठेगा कलेजा; कौन कर रहा फंडिंग?
विज्ञापन

 

11 महिलाएं, संचालक और ग्राहक गिरफ्तार
बृहस्पतिवार को सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर थाना हाईवे और कोतवाली क्षेत्र के देव गेस्ट हाउस और दीपक गेस्ट हाउस पर छापा मारा था। जहां से 11 महिलाएं, संचालक और एक ग्राहक को पकड़ा था।

ये भी पढ़ें -  UP: जीजा की ये हरकत बर्दाश्त न हुई, मुंह में ठूंसा कपड़ा और फिर...पुलिस ने दर्ज किया केस; एक को भेजा जेल
 

बुकिंग पर आती थीं महिलाएं
देह व्यापार में पकड़ी गईं महिलाएं बुकिंग पर आती थीं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया दलाल जीतू प्रति कस्टमर के हिसाब से महिलाओं को 600 रुपये देता था। पकड़ी गईं महिलाएं दिल्ली, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर और हरियाणा की हैं। सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया है। जबकि गेस्ट हाउस संचालक दीपक खंडेलवाल और दलाल जीतू को जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: शादी के चार महीने में टूट गए दुल्हन के सारे अरमान, पति ने इसलिए घर से निकला दी वो...वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन

जनसुनवाई में आई थी शिकायत
अनैतिक व्यापार की शिकायत एसएसपी श्लोक कुमार को जनसुनवाई में मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने टीम बनाकर गेस्ट हाउस और होटलों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed