फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-Law Tied Stuffed in Car Trunk by In-Laws One Arrested

UP: जीजा की ये हरकत बर्दाश्त न हुई, मुंह में ठूंसा कपड़ा और फिर...पुलिस ने दर्ज किया केस; एक को भेजा जेल

Sat, 06 Sep 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 12:24 PM IST
सार

आगरा के खंदौली के खेरिया गांव में ससुराल विवाद के चलते साले अपने जीजा को रस्सी से बांधकर कार की डिक्की में डालकर अगवा कर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर पीड़ित को छुड़ाया। एक आरोपी को जेल भेजा गया, जबकि बाकी फरार हैं। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Brother-in-Law Tied Stuffed in Car Trunk by In-Laws One Arrested
कार की डिक्की में जीजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव खेरिया में बहन की पिटाई करने से नाराज उसके भाइयों ने अपने जीजा को हाथ-पैर और मुंह बांधकर कार की डिकी में रखकर अगवा कर ले गए थे। पुलिस ने किसान की पत्नी के तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं जीजा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन





 

खेरिया गांव निवासी हरदेव सिंह का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार सुबह घर में पूजा-पाठ कर रहे थे। तभी सादाबाद के गांव विलारा निवासी राजपाल, सत्यपाल और धर्मपाल अपने साथियों के साथ आए। मारपीट कर रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। मुंह पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद डिकी में रखकर अगवा कर ले गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पड़ाव चौराहे पर कार को रोककर हरदेव को मुक्त कराया गया था। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हुई थी। पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई। किसान हरदेव सिंह को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

 
विज्ञापन

एक आरोपी पर शांति भंग की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि जिस समय घटना हुई, उस समय आरोपी सत्यपाल सिंह पहले से ही चौकी पर था। वह अपने जीजा हरदेव सिंह की शिकायत करने आया था। जांच में पाया गया कि सत्यपाल अपहरण की घटना में शामिल नहीं था। इस पर उसका शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। हालांकि हरदेव ने उसे भी अपहरण में शामिल बताया है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह के मुताबिक, पुलिस ने राजपाल को जेल भेजा है। अन्य की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed