{"_id":"68bbd4bd5217703b680367f8","slug":"dowry-greed-newlywed-bride-beaten-kicked-out-of-husband-s-house-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के चार महीने में टूट गए दुल्हन के सारे अरमान, पति ने इसलिए घर से निकला दी वो...वजह कर देगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के चार महीने में टूट गए दुल्हन के सारे अरमान, पति ने इसलिए घर से निकला दी वो...वजह कर देगी हैरान
Sat, 06 Sep 2025 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:59 AM IST
सार
आगरा के बरहन क्षेत्र में चार महीने पहले हुई शादी दहेज की मांग के चलते टूट गई। पीड़िता प्रिया ने आरोप लगाया कि पति विजय और ससुरालियों ने कार की मांग न पूरी होने पर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बरहन क्षेत्र की एक युवती की शादी चार माह पूर्व धोलपुर में हुईं थी। दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने पति, सास-ससुर सहित बारह लोगों क़े खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
थाना बरहन में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता प्रिया निवासी जमुनीपुर ने बताया है कि उसकी शादी अप्रैल माह में धोलपुर क़े रहने बाले विजय पुत्र बनवारी लाल के साथ हुई थी। शादी में करीब बीस लाख की नकदी और आभूषण सहित घरेलू सामान दिया था। कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। पीड़िता के परिजन ने इसमें असमर्थता जताई। दोनों परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
आरोप है कि पांच मई को पति विजय, ससुर बनवारी, सास मुन्नी देवी, जेठ बंटी, देवर राहुल, ननद सीमा ने एकराय होकर प्रिया क़े साथ जमकर मारपीट की तथा घर से निकाल दिया। 9 मई को घटना की जानकारी पुलिस को देने क़े बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा मामला परिवार परामर्श केन्द्र में नही सुलझने के बाद दहेज उत्पीडल का केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर क़े आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जांच की जा रही है।