{"_id":"60b258938ebc3e29be28929c","slug":"mathura-policemen-accused-of-looting-rs-6-lakh-mathura-news-agr4936934125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिसकर्मियों पर लगा 6 लाख रुपये की लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिसकर्मियों पर लगा 6 लाख रुपये की लूट का आरोप
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ निवासी एक दंपती ने थाने के दरोगा व सिपाही पर 6 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा पीड़ित ने एक कैबिनेट मंत्री से मिलकर अपनी व्यथा बताई।
थाना शेरगढ़ के गांव जंघावली निवासी पप्पू उर्फ तैयब पुत्र बदलू ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि 20 मई को वह सुबह अपनी पत्नी हत्तो के साथ प्लाट की रजिस्ट्री कराने के लिए 6 लाख रुपये बैग में रखकर बाइक से अपनी ससुराल दौसेरस थाना गोवर्धन जा रहा था। जैसे ही कौंकेरा गांव मुर्गी फार्म के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक स्कॉर्पियो सवारों ने रोक लिया।
आरोप लगाया कि इसमें दरोगा वर्दी में था और एक सिपाही सिविल ड्रेस में था। यह दोनों गाड़ी से उतरे और पत्नी के हाथ में रुपयों भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर इन लोगों ने पत्नी व उसके साथ मारपीट भी की और दोनों को चौकी में बंद कर दिया। जब गांव के लोग पहुंचे तो छोड़ा। लेकिन लूटे गए 6 लाख रुपये का बैग वापस नहीं किया। पीड़ित ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से भी शिकायत की है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।