फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police Search for cleric accused of sexual abused the girl in Mathura police raided in Moradabad

Mathura News: दुष्कर्म के आरोपी मौलवी की तलाश, मथुरा पुलिस ने मुरादाबाद में दी दबिश

Thu, 15 Sep 2022 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 10:02 AM IST
सार

मथुरा पुलिस की एक टीम मौलवी की गिरफ्तारी के लिए मुरादाबाद गई है। दूसरी टीम ने मथुरा में आरोपियों के घर और ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Police Search for cleric accused of sexual abused the girl in Mathura police raided in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में निकाह का झांसा देकर एक साल तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी मौलवी को पकड़ने के लिए थाना सदर बाजार पुलिस की एक टीम मुरादाबाद गई है। दूसरी टीम ने मथुरा में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। बुधवार देरशाम तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल कराकर 161 के बयान लिए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस युवती के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार की सादुल्लाह मस्जिद में युवती छोटी बहन को पढ़ने के लिए छोड़ने जाती थी। आरोप है कि यहां पर पढ़ाने वाले मौलवी ने युवती को निकाह का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। निकाह के लिए दवाब बनाया तो मौलवी ने इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा 

एसएसपी के आदेश पर मौलवी राशिद निवासी मुरादाबाद, मौलवी सद्दाम निवासी अड्डे वाली मस्जिद सदर बाजार, मौलवी हाशिम निवासी पुलिस लाइन वाली मस्जिद सदर बाजार, प्रबंध समिति सचिव जब्बार (मौलवी को भगाने का आरोप) निवासी थाने के पास और कमाल कुरैशी निवासी छोटा बाजार मुकेरियान मोहल्ला सदर बाजार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि मौलवी की गिरफ्तारी को एक टीम को मुरादाबाद भेजा गया है। दूसरी टीम ने मथुरा में आरोपियों के घर और ठिकानों पर दबिश दी। मेडिकल कराकर युवती के 161 के बयान कराए गए हैं। बृहस्पतिवार को 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed