{"_id":"683d5c35c2581ef4660fb241","slug":"mathura-police-encounter-with-a-history-sheeter-got-shot-in-the-leg-admitted-to-hospital-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mon, 02 Jun 2025 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:39 PM IST
सार
मथुरा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत पुलिस की चैंकिग के दौरान हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरते देख हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वो घायल हो गया। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली के थाना गोविन्दपुरी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।
सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि जैंत पुलिस मघेरा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अपाचे सवार अंकुर भारद्वाज को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से तमंता, तीन कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 11 मुकदमा दर्ज हैं। मुठभेड़ टीम में थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार, एसएसआई महावीर सिंह, राल चौकी प्रभारी मोमराज सिंह, छटीकरा हल्का प्रभारी नरेश कुमार भाटी, रामदेव शर्मा, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।