{"_id":"615713b58ebc3e62906b3fa0","slug":"mathura-police-could-not-solve-student-s-murder-picked-up-two-mathura-news-agr5098018181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: छात्र की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी पुलिस, दो को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: छात्र की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी पुलिस, दो को उठाया
विज्ञापन
मथुरा। हर्ष उर्फ छोटू (फाइल फोटो)।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/टाउनशिप। छात्र की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की पांच टीमें अभी तक नाकाम रही हैं। इतना जरूर है कि पुलिस ने छात्र के पड़ोस के एक युवक और पेटीज दुकानदार को उठाया है। फिलहाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं छात्र के मोबाइल का डाटा भी निकलवा रही है।
थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी कौशल के 14 साल के बेटे हर्ष को 29 सितंबर को घर से निकलने के बाद अगवा कर लिया गया था। उसके बाद उसी दिन दोपहर को ही हत्या कर दी गई थी। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पांच टीमों को हत्या के खुलासे के लिए लगाया था। शुक्रवार की शाम तक पुलिस के हाथ खाली ही थे। न तो पुलिस हत्या का कारण जाना सकी, वहीं हत्यारोपियों के गिरेबां तक भी हाथ पुलिस के नहीं पहुंच सके।
छात्र की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में नाकाम रही पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज ही खंगाल रही है। इन सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कुछ खास हाथ नहीं लगा हो, जिससे की छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ सकें। पुलिस ने दो को उठाकर पूछताछ की है, पर इनसे भी कुछ फिलहाल खास हाथ नहीं लग सका है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें एक-एक कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कृष्ण सरोवर पर ऐसा क्या देखा जो बना हर्ष की हत्या का कारण
छात्र के पिता कौशल को शक है कि गांव में कृष्ण सरोवर पर ऐसा कुछ उनके बेटे हर्ष ने देख लिया जो उसकी हत्या का कारण बना होगा। इस सरोवर पर आए दिन कोई न कोई प्रेमी युगल यहां आता रहता है। यह स्थल काफी प्रचलित हो चुका है। छात्र के घर से 150 मीटर दूर इस स्थल पर अधिकतर प्रेमी युगलों का आगमन रहता है। उन्हें केवल शक है, पर खुलासा पुलिस को ही करना है। उनकी यह मांग है कि उनके बेटे की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस कठोर से कठोर हत्यारोपियों को सजा दिलाए।
छात्र का मोबाइल नहीं मिला, खुलासे में होगा मददगार
छात्र हर्ष का मोबाइल भी ढूंढने में पुलिस नाकाम रही है। इस मोबाइल के मिलने से हत्या के राजफाश में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। हालांकि पुलिस ने इसका डाटा निकलवा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो डाटा निकलने में थोड़ा समय लग सकता है। बस इस मोबाइल की लोकेशन जरुर पुलिस को मिल गई है। लोकेशन हाईवे से लेकर गांव तक ही आ रही है। इसी के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
जल्द ही छात्र की हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा। कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से पूछताछ करके पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
-डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी