फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Police-administration officers ran for the arrival of the Chief Minister

मथुरा: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन अफसर दौड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Police-administration officers ran for the arrival of the Chief Minister
रामलीला ग्राउंड व मार्ग का निरीक्षण करते एसपी सिटी एमपी सिंह व पुलिस अफसर।
मथुरा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा १२०० पुलिसकर्मियों के कंधों पर होगी। १९ दिसंबर को मुख्यमंत्री शहर के रामलीला ग्राउंड में जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने शुक्रवार को सुरक्षा का खाका खींचकर जनसभा स्थल और मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के संग सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और थाना गोविंदनगर के एसएचओ विजय कुमार सिंह रामलीला ग्राउंड पहुंचे। यहां पर पुलिस अफसरों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद महाविद्या कॉलोनी मार्ग, सरस्वती कुंड मार्ग और गोकुल रेस्टारेंट के आसपास के मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण करने के बाद एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया गया। करीब १२०० पुलिस अफसर और पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों पूरी नजरें रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा फोर्स
-एएसपी-४, सीओ-१२, इंस्पेक्टर/एसएचओ-२५, एसआई-९०, महिला आरक्षी/आरक्षी-४५०, चार कंपनी पीएसी के अलावा खुफिया विभाग की टीमें, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वैड।
सफाई व्यवस्था के संग खुले घूम रहे पशु पकड़ रही नगर निगम की टीम
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था के संग ही मथुरा-वृंदावन मार्ग और जनसभा स्थल के आसपास से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। सड़कों के गड्ढे भरने शुरू हो गए हैं। जहां पर नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं उनकी सफाई भी शुरू कर दी गई।

उधर, नगर निगम की दूसरी टीम खुले घूम रहे पशुओं को पकड़ने में जुटी हुई है। मुनादी करके नगर निगम की टीम पशुओं के मालिकों को हिदायत दे रही है कि घरों में पशु बांधकर रखें। बाहर छोड़े गए तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि प्रतिदिन टीमें अपने कार्य पर जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed