फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura performed brilliantly in the UP State Para Athletics Championships, winning 8 medals on the first day

Mathura News: यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स में मथुरा का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन 8 पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mathura performed brilliantly in the UP State Para Athletics Championships, winning 8 medals on the first day
मथुरा। बरेली के बीएल एग्रो इंडस्ट्री लिमिटेड खेल मैदान आयोजित 10वीं यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मथुरा ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को पैरा एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 3 रजत सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मथुरा के रामरतन ने क्लब थ्रो और डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण पदक जीते। सुमित कुमार ने 1500 मीटर दौड़ (टी-46) में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अश्विनी ने लांग जंप (टी-37) में स्वर्ण पदक जीता। हरवीर सिंह ने लांग जंप (टी-36) में रजत, पवन डागर ने 1500 मीटर दौड़ (टी-46) में रजत तथा श्याम कुमार ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मथुरा के सचिव जय सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10वीं यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स की वार्षिक बैठक में उन्हें जिला पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन मथुरा का सचिव नियुक्त किया गया, साथ ही यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल द्वारा एफिलिएशन पत्र भी सौंपा गया। विजेता खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, प्रतुल अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, आर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed