{"_id":"6151c2ec8ebc3e4acd31692a","slug":"mathura-people-troubled-by-waterlogging-raised-slogans-against-mla-mathura-news-agr509256854","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जलभराव से परेशान लोगों ने विधायक के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जलभराव से परेशान लोगों ने विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
अड़ींग में विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने विधायक कारिंदा सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट न देने की चेतावनी भी दी है।
गांव अड़ींग के लोग बारिश के पानी से प्रभावित हैं। पानी निकासी के लिए जनप्रतिनिधि व प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए हैं। कस्बे में एक कॉलोनी में मकानों में पानी भरा है। विधायक को कई बार पानी की समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जलभराव से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
यादराम सैनी का कहना है कि एक महीने से बारिश का पानी खेतों और कॉलोनी में भरा हुआ है। पानी निकासी के लिए विधायक कारिंदा सिंह से कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। हरवीर चौधरी ने कहा है कि गांव के चारों तरफ बारिश का पानी भरा है। पद्म चौधरी व भोला पंडित ने कहा कि विधायक से कई बार पानी निकासी की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे।