फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Only light vehicles will pass through Agra-Mathura highway line

मथुरा: आगरा-मथुरा हाईवे लाइन से गुजरेंगे सिर्फ हल्के वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Only light vehicles will pass through Agra-Mathura highway line
मथुरा। बाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे तीसरी रेलवे लाइन के काम को आखिरी मोड़ पर ले जाने से पहले रेल इंजीनियरों ने मेंटीनेंस का काम किया। ३० अप्रैल शनिवार रात से रेल इंजीनियर बॉक्स पुसिंग का काम प्रारंभ करेंगे। जिसके बाद हाईवे पर ३० घंटे के लिए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट हो जाएगा। जबकि हल्के वाहन सिर्फ आगरा-मथुरा हाईवे लाइन से गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन

तीसरी रेल लाइन के लिए रेलवे के इंजीनियरों द्वारा बाद रेलवे पुलिया के निकट बॉक्स पुसिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य शनिवार रात से प्रारंभ किया जाएगा और २ मई सोमवार सुबह पांच बजे तक काम करेंगे। इस दौरान हाईवे पर बनी पुलिया से कोई भी भारी वाहन नहीं गुजरेगा।
विज्ञापन

भारी वाहनों को पहले से ही डायवर्ट किया गया है। जबकि जो लाइट वाहन गुजारे जाएंगे वह मथुरा से आगरा लेफ्ट साइड से गुजारे जाएंगे। शनिवार रात ११ बजे से रविवार और सोमवार सुबह पांच बजे तक इसी प्रकार से रूट डायवर्ट रहेगा। मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड आगरा सुमित सरदाना ने बताया कि भारी वाहनों को डायवर्ट करने तथा लाइट वाहनों को मथुरा-आगरा लैफ्ट साइड से गुजारे जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed