{"_id":"61c5d6a08a1e3016547beaed","slug":"mathura-one-way-arrangement-of-darshan-in-thakur-banke-bihari-temple-mathura-news-mtr5106413107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की वन वे व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की वन वे व्यवस्था
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने वनवे व्यवस्था कर बैरिकेडिंग कर दी है। इस नई व्यवस्था के बाद मंदिर के एक गेट से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा और दूसरे गेट से निकाला जाएगा। व्यवस्था में हुए बदलाव के बाद भीड़ के नियंत्रित होने की संभावना जताई जा रही है।
25 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे 25 दिसंबर को शनिवार और अगले दिन रविवार के साथ ही 1 जनवरी को भी शनिवार और 2 जनवरी को रविवार का होना माना जा रहा है। मंदिर प्रबंधन की माने तो शनिवार रविवार का होना भीड़ का कारण बन सकता है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार बैरीकेड कर वन वे व्यवस्था की गई है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर के गेट नंबर दो, तीन और पांच से प्रवेश और एक व चार से निकासी दी जाएगी। वहीं मंदिर के बाहर गलियों में भी बैरीकेड लगाए गए हैं, जिससे लोग एक मार्ग से ही मंदिर में प्रवेश कर सकें। उन्होंने बताया कि कोरोना के नए वैरियंट को देखते हुए मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड नियमों का पालन करने की मुनादी भी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद
25 और 26 दिसंबर को वृंदावन में होने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार रात से बाहरी वाहनों के प्रवेश को अंदर जाने से रोक दिया है। शहर के सभी नाकों पर बैरीकेड लगाकर पुलिस का पहरा बैठाया गया है।
मथुरा-वृंदावन मार्ग, वृंदावन छटीकरा मार्ग, वृंदावन यमुना एक्सप्रेसवे मार्ग, वृंदावन जैंत मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं। यह व्यवस्था शुक्रवार की रात से लागू कर दी गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने लोगों से अपील की है कि क्रिमसम व नए साल पर श्रद्धालु नियमों का पालन करें, इससे व्यवस्था संभालने में आसानी रहेगी।