फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Officials could not answer, farmers sitting on the ground

मथुरा: अधिकारी नहीं दे पाए जवाब, जमीन पर बैठे किसान

Thu, 22 Jul 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Officials could not answer, farmers sitting on the ground
राजीव भवन का सभागार स्थित सिंचाई बंधु की बैठक में जमीन पर बैठे किसान। - फोटो : MATHURA
मथुरा। सिंचाई बंधु की बैठक के दौरान किसानों का जवाब अधिकारी नहीं दे पाए। गुस्साए किसानों ने जमीन पर बैठकर विरोध किया। साथ ही कहा कि नहर में कई कॉलोनियों का गंदा पानी गिर रहा है, इससे फसल को भी नुकसान हो रहा। जवाब में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बिल्डरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं अनुपस्थित रहे क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी सहित सिंचाई विभाग के दो एक्सईएन का वेतन काटने का निर्देश सीडीओ ने दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजीव भवन में आयोजित बैठक में गोवर्धन रोड से गुजरती जुल्हेंदी नहर में गिर रहे प्रदूषित पानी को लेकर किसानों ने मांग उठाई कि इस नहर के पानी में करीब एक दर्जन कॉलोनियों का प्रदूषित पानी आता है। इससे संबंधित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अरविंद सिंह के मौजूद न होने पर सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से सिंचाई से संबंधित प्रश्नों के उत्तर के लिए मांट ब्रांच नहर एक्सईएन व अपर ब्रांच नहर एक्सईएन के वेतन काटने के निर्देश भी सीडीओ ने दिए।
विज्ञापन

हर सोमवार को जाएगी टीम
बलदेव, राया मांट क्षेत्र से जुड़े बुखरारी रजबहा की टेल पर पानी की रुकावट को दूर करने के लिए गांव इकरारा, जावली, दलौता गांव के पास प्रत्येक सोमवार को टीम जाएगी। यह टीम रजबहा के अतिक्रमण को हटाने काम करेगी। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने बताया कि इससे करीब डेढ़ हजार किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सकेगा। विगत बीस वर्ष से रजबहा के टेल पर अतिक्रमण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई बंधु की बैठक में गैरहाजिर रहने वाले क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, दो एक्सईएन का एक दिन को वेतन काटा गया है। जल्द ही कॉलोनाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- डॉ. नितिन गौड़, सीडीओ मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed