फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura news in weather

मथुरा: साल का सबसे ठंडा दिन, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर

Mon, 25 Jan 2021 08:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
mathura news in weather
मथुरा। ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़े पहनकर जाती महिला व युवतियां। - फोटो : MATHURA
मथुरा/राया। रविवार का दिन साल का सबसे ठंडा दिन रहा। रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इस दौरान टपकती ओस की बूंदों ने सर्दी को और भी मारक बना दिया। हाल ये था कि घर से बाहर निकलते ही लोगों को धुंध के सिवाय कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। कोहरे को देख नियमित टहलने वालों के भी कदम ठिठक गए।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। दिन भर सर्द हवाओं के कारण लोग अलाव के सहारे बैठे रहे। इधर, कोहरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार को रोक दिया। वाहन धीरे-धीरे अपनी मंजिल की ओर बढ़ते दिखे। अपरान्ह तक आसमान मेें धुंध छाई रही। इसके बाद निकली गुनगुनी धूप ने लोगों को थोड़ी राहत प्रदान की। राया के संभागीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार सोमवार को रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तथा दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सड़कों पर गुजर-बसर करने वालों की मुश्किलें बढ़ीं
कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने वाले लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। कोढ़ में खाज इस बार निगम द्वारा अलाव न जलाया जाना भी रहा है। ठंड के चलते पशु, पक्षी भी व्याकुल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed