फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura news in theif

मथुरा: डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 08:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
mathura news in theif
मथुरा। डकैती की योजना बनाने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : MATHURA
टैंटीगांव (मथुरा)। मांट ब्रांच गंग नहर किनारे खंडहर पड़े सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लूट एवं चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों से तमंचा, चोरी के मोबाइल, बाइक एवं सोने के कुंडल बरामद किए हैं। मुकदमा लिखकर पांचों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात एसआई यशपाल सिंह एवं सचिन कुमार पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि मांट ब्रांच गंग नहर किनारे गांव महमूदगढ़ी, खायरा के निकट सिंचाई विभाग के खंडहर पड़े निरीक्षण भवन परिसर में पांच बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने निरीक्षण भवन परिसर को घेर लिया। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम रामेश्वर निवासी मुरकटी, लोहई, करन सिंह एवं नवाब निवासी लोहई, भोला एवं अशोक निवासी नगला वीरबल बिसावर थाना सादाबाद हाथरस हाल निवासी लोहई बताया है। पकड़े गए बदमाशों ने कई लूट एवं चोरी की घटनाओं को कबूला है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि बदमाशों से दो तमंचे, चार कारतूस, 2 चाकू, 2 चोरी की बाइक तथा टैंटीगांव स्थित मंदिर के पुजारी एवं उसकी पत्नी से लूटे दो मोबाइल तथा एक जोड़ी कुंडल, मांट क्षेत्र में शराब की दुकान से चोरी हुई एक पेटी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed