फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura news 40 cows were found dead together Hindus were outraged on seeing scene traffic was blocked

UP: मथुरा में एक साथ 40 गाय मृत मिलीं, दृश्य देख गौ संरक्षक दलों में फैला आक्रोश; रोड किया जाम

Fri, 13 Dec 2024 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 03:06 PM IST
सार

मथुरा के धौरेरा के जंगल में एक साथ 40 गाय मृत मिलीं, तो गौ रक्षा संगठनों में आक्रोश फैल गया। मार्ग जाम कर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है। 
 

विज्ञापन
mathura news 40 cows were found dead together Hindus were outraged on seeing scene traffic was blocked
मार्ग किया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। गोवंश के अवशेष देख आक्रोशित लोगों ने मथुरा-वृंदावन रोड जाम कर दिया। रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन




मथुरा वृंदावन रोड पर मिले अवशेष 
शुक्रवार की सुबह मथुरा वृंदावन रोड स्थित पीएमवी कॉलेज के जंगलों की तरफ जब कुछ लोग गए तो वहां पर कुछ गोवंश मृत अवस्था में पड़े थे, तो कुछ के अवशेष पड़े थे। गोवंश के अवशेष देख लोगों में गुस्सा फैल गया। जिसके बाद गौ रक्षकों के अलावा तमाम हिंदूवादी संगठनों को इसकी सूचना दी गई। 
विज्ञापन




मथुरा वृंदावन रोड किया जाम 
गोवंश के शव और अवशेष मिलने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में गौ रक्षक और हिंदूवादी दलों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित हुए लोगों ने मथुरा वृंदावन रोड जाम कर दिया। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed