{"_id":"60e317898ebc3e771a30c06e","slug":"mathura-newly-elected-jip-president-had-darshan-on-girirajji-by-milking-mathura-news-agr498580684","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष ने गिरिराजजी पर दुग्धाभिषेक कर किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष ने गिरिराजजी पर दुग्धाभिषेक कर किए दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन/मथुरा। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने सोमवार को गिरिराजजी महाराज की शरण में पहुंचे। दानघाटी मंदिर में वेद मंत्रोच्चारण के साथ गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मुरारी कुंज में भाजपाइयों से भेंट करने के बाद सीधे आगरा के लिए रवाना हो गए। आगरा में ब्रजक्षेत्र कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्षों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के दूसरे दिन ही किशन चौधरी गिरिराजजी की शरण में पहुंच गए। भाजपाइयों ने पटुका ओढ़ाकर अध्यक्ष का स्वागत किया। मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता सियाराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, मोहन लाल शर्मा, हरिओम शर्मा, परशुराम, कपिल, जुगल पटेल, केशव मुखिया शामिल रहे। आगरा में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत की।
कोविड नियमों को भूले भाजपाई
गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना करने गोवर्धन पहुंचे भाजपा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का स्वागत करने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता कोविड नियमों को भूल गए। भीड़ के साथ कई कार्यकर्ता मास्क नहीं लगाए थे।