फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura new in Beautification

होलीगेट के आसपास के वार्डों का होगा सौंदर्यीकरण : हेमा

Mon, 18 Jan 2021 08:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
mathura new in Beautification
मथुरा। प्राचीन मथुरापुरी के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद हेमामालिनी का पार्षदों ने ध्यान आकर्षित कराया। इस पर सांसद ने होलीगेट के आसपास के वार्डों का सौंदर्यीकरण कराने की बात कही, साथ ही नगर आयुक्त से फोन पर बात भी की।
विज्ञापन

पार्षदों ने सांसद से कहा कि प्राचीन मथुरा शहर होलीगेट से डीग गेट, भरतपुर गेट से मसानी चौराहा और द्वारिकाधीश से कृष्णापुरी चौराहे तक का क्षेत्र मथुरा संसदीय क्षेत्र का हृदय स्थल है। यह क्षेत्र मथुरा के पौराणिक व धार्मिक महत्व का विशिष्ट स्थान है। यह क्षेत्र एक लंबे समय से योजना पूर्ण विकास से वंचित है। पतित पावनी यमुना की सुरम्य घाटी में बसा यह प्राचीन शहर टीलेनुमा बस्तियों में है। ब्रज चौरासी कोस का हृदय भी इस क्षेत्र को कहा जाता है। प्रशासन का इस क्षेत्र के विकास की ओर समुचित ध्यान न होने से यहां के पार्षद विकास की गति को कुछ असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक रामदास चतुर्वेदी, पार्षद ऋचा चतुर्वेदी, मीरा मित्तल, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल और रामकृष्ण एडवोकेट ने सांसद हेमामालिनी से मंदिरों के आसपास के मार्गों का सौंदर्यीकरण, प्रमुख बाजार, प्रमुख चौराहों, गलियों में सुव्यवस्थित योजना के अनुसार स्ट्रीट लाइट, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिरों के आसपास सौंदर्यीकरण और सूचनापट अंकित कराए जाने की मांग रखी। सांसद ने फोन पर नगर आयुक्त से बात करके स्थिति से अवगत कराते हुए इन क्षेत्रों के समुचित विकास की योजना बनाने एवं उन पर शीघ्र कार्य कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed