फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Naujheel police target a crook, absconding

मथुरा: नौहझील पुलिस ने एक बदमाश किया टारगेट, फरार

Sun, 30 May 2021 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Naujheel police target a crook, absconding
मथुरा/नौहझील। मेवा व्यापारी के घर में पांच लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश नौहझील का ही है। खास यह है कि यह बदमाश मेवा व्यापारी का परिचित भी है। नौहझील पुलिस ने इस बदमाश को टारगेट तो कर लिया है, पर फिलहाल यह भागा हुआ है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही वारदात का खुलासा करके बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा मार्ग नौहझील कस्बा निवासी मनोज अग्रवाल के घर की दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने पांच लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 28 मई की देररात हुई वारदात की सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई थी। हालांकि एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद ने मौके पर पहुंचकर तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया था। 53 घंटे बाद पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस ने नौहझील में रहने वाले एक संदिग्ध को टारगेट किया, जो कि फिलहाल फरार बताया जा रहा है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच संदिग्ध उठाए, पुलिस कर रही पूछताछ
मेवा व्यापारी के घर लूट की वारदात के खुलासे में जुटी नौहझील पुलिस ने पांच संदिग्धों को उठाया है। फिलहाल पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा करके बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed