फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Municipal corporation team freed government land

मथुरा: नगर निगम की टीम ने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया

Fri, 13 Aug 2021 07:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Municipal corporation team freed government land
मथुरा। तहसील दिवस में दर्ज शिकायत के आधार पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम की टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पुलिस बल की मौजूदगी में हटा दिया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी भूमि पर 1 इंच भी किसी भी व्यक्ति को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

वृंदावन के मौजा धौरेरा गांव में कुछ व्यक्तियों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करते हुए रास्ता बंद कर दिया था, जिससे आम नागरिकों को अपने खेतों में जाने के लिए परेशानी खड़ी हो गई। इसकी शिकायत तहसील दिवस में डॉ. पद्म सिंह कौंतये ने की थी। इस शिकायत पर नगर आयुक्त के आदेश पर नगर निगम की राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश करके अवैध अतिक्रमण का चिन्हाकन किया। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करते हुए हटा दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान लिपिक श्रीगोपाल वशिष्ठ, सुभाष चंद सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, गंगाश्याम राजस्व निरीक्षक नजूल, दिनेश कुशवाहा, सत्यप्रकाश दीक्षित, शिवम श्रीवास्तव आदि कर्मचारी-अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed