फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Municipal Corporation is number one in the state with an income of 88 crores

UP: मथुरा नगर निगम ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, प्रदेश में रहा सबसे अव्वल; सरकरा से मिलेगा 225 करोड़ का तोहफा

Thu, 03 Apr 2025 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 10:29 AM IST
सार

मथुरा नगर निगम ने वित्तीय वर्ष में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।   88.41 करोड़ की आय के साथ मथुरा प्रदेश में अव्वल रहा है। अब सरकार से मथुरा को  225 करोड़ की विशेष प्रोत्साहन राशि का तोहफा दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Mathura Municipal Corporation is number one in the state with an income of 88 crores
मथुरा। नगर निगम। - फोटो : mathura

विस्तार

आय के मामले में नगर निगम मथुरा उत्तर प्रदेश में इस बार शीर्ष पर पहुंच गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 88.41 करोड़ की आय के साथ मथुरा ने ये मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए नगर निगम को सरकार से करीब 225 करोड़ की विशेष प्रोत्साहन राशि का तोहफा दिया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, झांसी, प्रयागराज जैसे महानगरों को आय के मामले में पीछे छोड़ते हुए मथुरा नगर निगम ने इस बार इतिहास रच दिया। निगम ने विभिन्न स्रोतों से 2024-25 में कुल 88.41 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें कर श्रेणी में 41.43 करोड़ और करेत्तर में 46.98 करोड़ रुपये वसूल किए। यह धनराशि बीते साल हुई 43 करोड़ रुपये की आय से 106 प्रतिशत अधिक है। इसके चलते मथुरा प्रदेश के 17 नगर निगम में आय के मामले में टॉपर बन गया। इस बार निजी बकाएदारों के साथ ही सरकारी बकाएदारों से भी नगर निगम ने बकाया करों की खूब वसूली की। सरकारी विभागों से ही तकरीबन 5 करोड़ का राजस्व नगर निगम को प्राप्त हुई। शासन द्वारा रैंकिंग सूची जारी होने के बाद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  UP: वृंदावन में बनेगा टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर,  33.59 करोड़ रुपये का बजट हुआ निर्धारित; ये सुविधाएं मिलेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन



मेहनत का मिलेगा फल, मिलेंगे 225 करोड़
राजस्व वसूली के लिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी ने खूब मेहनत की। इसके चलते नगर निगम मथुरा प्रदेश में अव्वल रहा। इस मेहनत का फल शासन ने 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलेगा। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि कर वसूली में इस बार करीब 45 करोड़ की धनराशि बीते साल से अधिक आई है। विभिन्न योजनाओं में इस धनराशि का पांच गुना यानी 225 करोड़ रुपये की धनराशि प्रोत्साहन राशि के रूप में नगर निगम को मिलेगी।


नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि नगर निगम की पूरी टीम लगातार आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इस बार प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसके चलते मथुरा को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इससे नगर निगम को शासन ने 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed