{"_id":"61bca2725d10ed0f6075d8f9","slug":"mathura-md-inspected-multi-parking-and-bus-stand-mathura-news-mtr510257863","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एमडी ने किया मल्टी पार्किंग और बस स्टैंड का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एमडी ने किया मल्टी पार्किंग और बस स्टैंड का निरीक्षण
विज्ञापन
गोवर्धन में मल्टी पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते एमडी परिवहन नवदीप रिनवा, डीएम नवनीत सिंह चहल व अ
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। एमडी परिवहन और डीएम ने गोवर्धन बस स्टैंड, मल्टी पार्किंग का निरीक्षण किया। वहां खामियां मिलने पर एमडी ने एआरएम मथुरा को नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।
शुक्रवार की रात परिवहन निगम के एमडी नवदीप रिनवा एवं डीएम नवनीत चहल गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन में केंद्र की प्रसाद योजना से बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग एवं बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड की इमारत में संचालित होटल को देख एमडी का माथा ठनक गया।
उन्होंने एआरएम नरेश गुप्ता से होटल संचालन के मानकों की विस्तृत जानकारी मांगी। संतुष्टिपूर्ण जवाब न मिलने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मल्टी पार्किंग एवं बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही यहां से बसों के संचालन की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
एमवीडीए सचिव राजेश कुमार, क्षेत्रीय महाप्रबंधक परिवहन मनोज कुमार, अनुराग यादव आदि अधिकारी साथ थे।