फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mangala Aarti will be held at 1:55 pm on Shri Krishna Janmashtami

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात १:५५ पर होगी मंगला आरती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mangala Aarti will be held at 1:55 pm on Shri Krishna Janmashtami
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि १२ बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी के श्रीविग्रह का दूध, दही, बूरा, शहद और घी से अभिषेक होगा। इसके बाद ठाकुर जी को विशेष शृंगार धारण कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह 7:45 बजे खुलेंगे और 7:55 मिनट पर शृंगार आरती के दर्शन होंगे। 11 बजे राजभोग आएगा और 12 बजे छींटा देकर पर्दा बंद किया जाएगा। सायंकाल 5:30 से रात्रि 9:30 बजे तक बजे दर्शन खुलेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले 9:25 पर शयन भोग आरती और 9:30 बजे पटबंद होंगे। इसके बाद रात्रि 12 बजे से महाभिषेक होगा। यह दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए सुलभ नहीं होंगे। इसके बाद रात्रि रात लगभग १:४५ बजे दर्शन खुलेंगे, इसके बाद १:५५ बजे मंगला आरती प्रारंभ होगी। कुछ समय के लिए पट बंद होंगे, इसके बाद पुन: 2 बजे से सुबह 5:30 बजे तक ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन भक्तों को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती की परंपरा नहीं है। यहां ठाकुर जी बाल स्वरूप में हैं और रात को निधिवन में रास रचाने जाते हैं। इसलिए सुबह उन्हें उठाया नहीं जाता। ठाकुरजी की मंगला आरती साल में सिर्फ एक बार जन्माष्टमी के दिन होती है। इस दिन कान्हा ठाकुर बनकर रात में भक्तों को दर्शन देते हैं।
उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का बालरूप में शृंगार कराया जाता है। ठाकुरजी पीले वस्त्र धारण करते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर वर्ष में एक बार ही ठाकुर बांकेबिहारी रात्रि को जगमोहन में विशेष रजत निर्मित सिंहासन पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। विशेष थालों में ठाकुरजी को भोग भी निवेदित किए जाएंगे।
कृष्ण जन्म के बाद बांकेबिहारी मंदिर में होगा भव्य नंदोत्सव
श्रीबांकेबिहारीजी महाराज के मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 19 अगस्त अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

रात्रि बारह बजे गर्भ गृह में भगवान का दिव्याभिषेक करने के बाद सेवायतगण रात्रि में 1:55 बजे होने वाली श्रीबिहारीजी की विशेष मंगला आरती उतारेंगे। सुबह 6 बजे तक पीत वस्त्राभूषणों से सजे-संवरे ठाकुरजी अनवरत दर्शन प्रदान करेंगे। सेवायत आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि 20 अगस्त को नवमी पर सुबह दो घंटे बाद पुन: दर्शन खुलने पर बृज के सुप्रसिद्ध नंदोत्सव (दधिकांधो) का मनोहरी आयोजन आरंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर ठाकुरजी को बालस्वरूप में निहारते हुए सोने-चांदी के झुनझुने सहित अनेक तरह के खेल खिलौने भी भेंट करने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed