फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Main rehearsal of parade in police line today, parade will be held on 26th

मथुरा: पुलिस लाइन में परेड की मुख्य रिहर्सल आज, 26 को होगी परेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Main rehearsal of parade in police line today, parade will be held on 26th
गणतंत्र दिवस से पूर्व परेड की रिहर्सल करती महिला पुलिसकर्मियों की टोली।
मथुरा। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए पुलिसकर्मी प्रतिदिन पसीना बहा रहे हैं। सुबह और शाम रिहर्सल करके पूरे दमखम से मुख्य परेड की तैयारियों में जुटे हैं। सोमवार को परेड की रिहर्सल करके पूरी तैयारी कर ली जाएगी। इस बार भी कोरोना का साया गणतंत्र दिवस पर दिखेगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हर बार की तरह झंडारोहण के संग परेड भी होगी। इसके अलावा दो स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। बच्चे और पुलिसकर्मी पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हैं। प्रतिदिन परेड की रिहर्सल चल रही है तो बच्चे भी सांस्कृतिक प्रस्तुति की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिसकर्मी परेड की रिहर्सल को फाइनल टच देंगे। फिर यह पुलिसकर्मी गणतंत्र दिवस की परेड में पूरे दमखम से जुटे दिखाई देंगे। आरआई राधेश्याम ने बताया कि प्रतिदिन परेड की रिहर्सल चल रही है। सोमवार को मुख्य रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबकी बार कोरोना के कारण कार्यक्रम सीमित होगा। इस बार झंडारोहण उत्तरप्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र करेंगे। उनके साथ एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर भी रहेंगे। इसके अलावा पुलिस के सभी अफसर भी गणतंत्र दिवस की परेड में शिरकत करेंगे।

बारिश से भर गया पुलिस लाइन ग्राउंड में पानी
बारिश के कारण पुलिस लाइन के ग्राउंड में पानी भर गया। इस पानी को सुबह से निकालकर ग्राउंड को सुखाया गया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परेड का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed