फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Main accused will come to Mathura on remand on 22

मथुरा: मुख्य आरोपी 22 को रिमांड पर आएगा मथुरा

Wed, 14 Jul 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Main accused will come to Mathura on remand on 22
मथुरा। शहर के छत्ता बाजार में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन लूटने और विरोध करने पर सेवानिवृत्त दरोगा को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी लुटेरा 22 जुलाई को मथुरा की कोर्ट में रिमांड के लिए अलीगढ़ से जेल से लाया जाएगा। बुधवार को कोर्ट ने यह तारीख नियत कर दी है। रिमांड पर आने के बाद कोतवाली पुलिस उससे पूरा सच उगलवाएगी।
विज्ञापन

26 जून को शहर के छत्ता बाजार में लता चतुर्वेदी के गले से चेन लूटकर भाग रहे बाइक सवार लुटेरों से सेवानिवृत्त दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी भिड़ गए थे। लुटेरों ने गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया था। हालांकि वह अस्पताल से घर आ गए हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई थीं, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही अलीगढ़ के शातिर लुटेरे विष्णु गौतम ने अलीगढ़ कोर्ट में पुराने मामले में सरेंडर कर दिया था और मथुरा पुलिस केवल हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन

हालांकि कोतवाली पुलिस ने रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। 12 जुलाई को अलीगढ़ जेल प्रशासन को कोर्ट ने हाजिर करने के आदेश दिए थे। 12 जुलाई को को शातिर लुटेरा हाजिर नहीं किया गया। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन ने हाजिर नहीं किया है। कोर्ट ने 22 जुलाई को रिमांड पर मथुरा कोर्ट में लाने के लिए अलीगढ़ जेल को आदेश दिए हैं। उसके बाद ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed