फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mafia is occupying sites of archaeological importance

मथुरा: पुरातत्व महत्व के स्थलों पर काबिज हो रहे हैं माफिया

Sun, 14 Mar 2021 06:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mafia is occupying sites of archaeological importance
मथुरा (वृंदावन)। टीलों पर बसे पुरातत्व महत्व के मथुरा के प्रमुख स्थलों पर माफिया कब्जा कर रहे हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते माफिया के हौसले बुलंद हैं और दिन पर दिन इन स्थलों या इनके आसपास अतिक्रमण की बाढ़ आ रही है।
विज्ञापन

वृंदावन के चार प्रमुख मंदिर मदन मोहन देव जी, जुगल किशोर जी, राधा बल्लभदेव जी और गोविंद देव जी मंदिर हो या फिर मथुरा और वृंदावन के अन्य पुरातत्व महत्व के अन्य धार्मिक स्थल हों। पुरातत्व विभाग को इन पुरातत्व महत्व के स्थलों की संरक्षण की जिम्मेदारी है लेकिन विभाग इनका संरक्षण नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में कुल 42 पुरातत्व महत्व के स्थल हैं। इनमें से कुछ स्थलों को छोड़ दें तो अधिकांशत स्थलों पर माफिया अतिक्रमण कर रहे हैं। जिससे न केवल इनके मूल स्वरूप पर खतरा मंडरा रहा है बल्कि कई स्थानों पर पुरातत्व महत्व की धरोहरों के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा माफिया के खिलाफ दी गई तहरीर को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। संरक्षण सहायक सतीश कुमार ने बताया कि दर्जनों स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी टीला निगम की संपत्ति, संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पुरातत्व महत्व के हाथी टीला के संबंध में भी संरक्षण सहायक सतीश कुमार ने कोतवाली के अलावा एसएसपी व डीएम कार्यालय में पहुंचकर तहरीर रिसीव तक कराई लेकिन कोतवाली पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। हाथी टीला मूल रूप से नगर निगम की संपत्ति है, लेकिन पुरातत्व विभाग के पास संरक्षण की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed