फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Last wrestling match between Bharat Kesari wrestlers

मथुरा: भारत केसरी पहलवानों के मध्य बराबरी पर रही अंतिम कुश्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Last wrestling match between Bharat Kesari wrestlers
चौमुहां दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि। - फोटो : MATHURA
चौमुहां (मथुरा)। कस्बे में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी पूरन सिंह सिसौदिया ने किया। दंगल में सैकड़ों कुश्तियां लड़ी गईं। अंतिम दूसरी कुश्ती 11 हजार एवं आखिरी कुश्ती 51 हजार रुपये पर लड़ी गई।

आखिरी कुश्ती भारत केसरी हाथरस के हरिकेश पहलवान एवं जानू (मथुरा) के भारत केसरी विक्रम पहलवान के बीच बराबरी पर रही। समाजसेवी पूरन सिसौदिया ने बताया कि प्रति वर्ष रक्षाबंधन पर उनके द्वारा कुश्ती दंगल आयोजित कराया जाता है। भगवान सिंह फौजी, गुडू पहलवान, हरिलाल, रामजी लाल पहलवान, मुर्रो पहलवान, देवेंद्र पहलवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओंकार सिंह, हरी सिंह, भरत मोहन भारद्वाज, नेत्रपाल सिसौदिया, पवन सिसौदिया, चंदन, दीपक सिंह, गुड्डू सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed