{"_id":"60eafdb88ebc3ec2365587ae","slug":"mathura-kotwali-police-arrested-nine-selling-meat-in-empty-plot-mathura-news-agr4993578138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कोतवाली पुलिस ने खाली प्लॉट में मीट बेचते नौ गिरफ्तार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कोतवाली पुलिस ने खाली प्लॉट में मीट बेचते नौ गिरफ्तार किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने भूतेश्वर चौराहे के समीप से खाली प्लॉट में मीट बेचते हुए नौ को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मीट काटने के उपकरण और अवैध मीट बरामद हुआ है। इन सभी पर गोवध अधिनियम के तहत ही कार्रवाई की गई है।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा और चौकी कृष्णानगर प्रभारी राकेश यादव ने इकसाद, सलीम, मिराज मोहम्मद निवासीगण सुखदेवनगर, कोतवाली, आस मोहम्मद निवासी ज्योतिनगर, कोतवाली, गुलफाम निवासी व्यापारी मोहल्ला शेरगढ़, मान सिंह निवासी आंबेडकर कॉलोनी, कोतवाली, शाहिद निवासी सुखदेवनगर, कोतवाली, भूरा निवासी दरेसी रोड, गोविंदनगर और आजाद निवासी सुखदेवनगर, कोतवाली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध मीट 30 किग्रा, मीट काटने के दो गढ़ासे, एक कुल्हाड़ी, दो तराजू कांटों वाली, बांट सामान बरामद किया है। इन पर उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इधर, बीएसए कॉलेज के पीछे गोकशी के मामले में हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष छाया गौतम की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गोरक्षा दल हिंदू महासभा के विकास पंडित ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस को बताया गया। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी कृष्णानगर ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही सर्विस रिवाल्वर तानकर भीड़ को तितर-बितर किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, रौनक ठाकुर, बलराम, लखन, मनीष पंडित, विशाल, जीतेंद्र कुशवाहा, सुनील कुमार, रवि गोयल आदि शामिल रहे।