{"_id":"603b8c7f8ebc3ee95b11fef5","slug":"mathura-kisan-samman-nidhi-camps-will-be-set-up-for-the-missing-farmers-mathura-news-agr482584416","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: किसान सम्मान निधि : छूटे किसानों के लिए लगेंगे ब्लाक पर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: किसान सम्मान निधि : छूटे किसानों के लिए लगेंगे ब्लाक पर कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पीएम किसान दिवस का आयोजन एक मार्च से तीन मार्च तक ब्लॉक के बीज गोदाम पर किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से छूटे किसानों के कागजात आदि की जांचकर उनके नाम भेजे जाएंगे। कैंप में बैठने वाले अधिकारियों द्वारा किसानों के नाम किसान सम्मान निधि के लिए भेजे जाएंगे।
जनपद में कृषि विभाग के माध्यम से अब तक 2,74, 600 किसानों के नाम किसान सम्मान निधि के लिए भेजे गए हैं। इसके बाद भी कुछ किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल सकी है। जिसका कारण इन किसानों के कागजात आदि का पूरा नहीं होना था। बचे हुए किसानों के लिए एक मार्च से तीन मार्च तक प्रत्येक ब्लॉक के बीज गोदाम पर कैंप लगाए जाएंगे। इस संबंध में डीएम द्वारा उपकृषि निदेशक, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक निबंधक सहकारी समिति, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मांट, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी को नियुक्त किया है। इस दौरान सभी ब्लॉक के राजकीय बीज भंडार प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे। उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन किसानों की सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है उनके कागजात आदि की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।