फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura junction station will have a new look

ब्रज के रंग में रंगेगा जंक्शन

Tue, 26 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 26 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
mathura junction station will have a new look
जंक्शन रेलवे स्टेशन को अब कान्हा की नगरी के अनुकूल हेरिटेज लुक दिया जाएगा। मंगलवार को यहां थर्ड एंट्री के शुभारंभ के अवसर पर सांसद हेमामालिनी और डीआरएम प्रभाष कुमार ने ये घोषणा की। इस संबंध में योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


जंक्शन रेलवे स्टेशन की थर्ड एंट्री और बुकिंग विंडो का मंगलवार को सांसद हेमामालिनी ने लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बुकिंग विंडो से वृंदावन का टिकट खरीदा। सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशन को हेरिटेज लुक दिए जाने की आवश्यकता है। वह इस संबंध में प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वह पूर्व में भी स्टेशन का निरीक्षण कर चुकी हैं और इसकी बेहतरी के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी से स्टेशन को साफ और स्वच्छ रखने में रेलवे की मदद करने की घोषणा की। रेलवे की ओर से सौंपे जाने वाले प्रस्तावों पर केंद्र से मुहर लगाए जाने के बारे में प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम प्रभाष कुमार ने भी सांसद के सहयोग से रेलवे स्टेशन को हेरिटेज लुक दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्टेशन को स्वच्छ रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। डीआरएम ने बताया कि आगरा मंडल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त की हैं। एडीआरएम शैलेंद्र प्रताप सिंह, पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन, चेयरमैन मनीषा गुप्ता, चेयरमैन मुकेश गौतम, जीआरपी प्रभारी पंकज लवानिया, आरपीएफ प्रभारी सतेंद्र यादव, राजेश सिंह पिंटू, नट्टू पंडित, जनार्दन शर्मा, राजू यादव, संजय गोविल आदि मौजूद रहे।

40 लाख की लागत से बनी है थर्ड एंट्री
जंक्शन रेलवे स्टेशन की थर्ड एंट्री के निर्माण में करीब 40 लाख रुपये की लागत आई है। इसे बनने में करीब एक वर्ष का समय लगा। एसएसई जेएल शर्मा ने बताया कि बुकिंग विंडो, सड़क आदि के सौंदर्यीकरण में करीब 40 लाख रुपये की लागत आई है।


जंक्शन को मिल सकता है कंटेनर डिपो
सांसद हेमामालिनी ने बताया कि केंद्र सरकार से स्टेशन के सापेक्ष कंटेनर डिपो की स्थापना की बात चल रही है। यदि इसके लिए अनुमति मिल जाती है तो यह मथुरा के लिए सौगात होगी और इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed