{"_id":"5e78998b8ebc3e77515fb775","slug":"mathura-junction-mathura-news-agr435074370","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: रेलवे स्टेशन पर दो हजार यात्रियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: रेलवे स्टेशन पर दो हजार यात्रियों की हुई जांच
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन पर यात्री की थर्मोस्केनिंग करता सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से ट्रेनों से सोमवार की सुबह मथुरा जंक्शन पर पहुंचे दो हजार यात्रियों की जांच की गई। किसी भी यात्री में कोरोना वायरस के लक्षण न मिलने पर सभी को जाने दिया गया। सभी यात्री रेलवे स्टेशन से बाहर आकर बसों अथवा अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हुए।
रेलवे ने रेल यातायात रोक दिया है, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनें अभी चल रही हैं। सोमवार की सुबह महाराष्ट्र तथा कई राज्यों के दो हजार यात्री सुबह मथुरा जंक्शन पर उतरे। अधिकांश यात्री मुंबई के थे। मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों के थर्मल जांच की। ये यात्री बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल नई दिल्ली एक्सप्रेस, वास्कोडिगामा निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस, संगोली रायणा से नई दिल्ली जाने वाली कर्नाटका एक्सप्रेस, हैदराबाद से निजामुद्दीन जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों से मथुरा जंक्शन पहुंचे।
देर रात व तड़के गुजरने वाली इन ट्रेनों से आने वाले सभी यात्रियों को आरपीएफ ने लाइन लगवाई और सब की बारी-बारी से जांच की। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए। सभी को अपने गंतव्य जाने के लिए कह दिया गया।