फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: It rained heavily, water boils on the roads

मथुरा: जमकर बरसे बदरा, सड़कों पर उफना पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: It rained heavily, water boils on the roads
मथुरा। बारिश से भूतेश्वर पुल के नीचे से भरे पानी में बंद हुई बाइक को खींचकर ले जाते चालक। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। कई दिन इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को मेघा जमकर बरसे। सड़कों पर पानी उफन पड़ा। शहर के सभी प्रमुख मार्ग पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड पुल, नया बस स्टैंड सहित भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे जल भराव हो गया। आवागमन के रास्ते बंद हो गए। हाईवे के सर्विस लेन भी पानी में डूब गए। अनेक कॉलोनियों में जल भराव हो गया। इससे करीब दो घंटे तक आम आवागमन थम गया।
पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। इसमें भी यदाकदा बूंदाबांदी मुसीबत बन रही थी। इस स्थिति में लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार कोे बारिश हो हुई। शाम साढे़ चार बजे शुरू हुई बारिश ने शहर के प्रत्येक तिराहे और चौराहों के साथ सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नालियां और नाले उफन पड़े।
विज्ञापन

इससे डैंपियर नगर में हर ओर पानी नजर आने लगा। छत्ता बाजार, होलीगेट, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, चौक बाजार, स्वामीघाट, बंगालीघाट से विश्रामघाट तक सड़कें पानी में डूब गईं। इसके अलावा बीएसए कॉलेज से भूतेश्वर तक, कृष्णा नगर, गोपाल नगर, महोली रोड, औद्योगिक क्षेत्र, मंडी परिसर, हाईवे की सर्विस रोड, गोवर्धन रोड से जुडे़ दर्जनों कॉलोनियों में पानी भर गया। निचले इलाकों की अनेक कॉलोनियों में स्थिति ऐसी हो गई कि आवागमन का रास्ता ही बंद हो गया। इससे आम राहगीर सड़कों पर नजर नहीं आए। इस दौरान सिर्फ बडे़ और चार पहिया वाहनों की ही मौजूदगी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने और नए बस स्टैंड के साथ भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे जल भराव ने शहर के सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया। लोगों को बारिश के बाद भी रास्ता तय करने में हाईवे का सहारा लेना पड़ा, लेकिन यहां भी मुसीबत कम नहीं थी। सर्विस लेन भी पानी में डूबी रहीं। शहर की यह स्थित करीब दो घंटे तक बनी रही। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि जहां पर जलभराव हुआ है, वहां से पानी निकालने के लिए निगम कर्मचारियों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed