{"_id":"630b910724fba35a346d3c03","slug":"mathura-introduce-simplicity-with-the-devotees-who-come-at-radha-s-birth-chaudhary-laxminarayan-mathura-news-mtr5230050121","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बरसाना में राधाष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 31 अगस्त तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बरसाना में राधाष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 31 अगस्त तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश
Mon, 29 Aug 2022 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:22 AM IST
सार
राधाष्टमी मेला की तैयारियों को परखने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने शिरकत की।
विज्ञापन
राधाष्टमी मेला की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी मेला की व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा बैठक में रविवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को कार्य में शिथिलता बरतने पर मंत्री और डीएम ने फटकार लगई। साथ ही समय से कार्य पूरा करने की हिदायत दी। व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सभी विभागों को 31 अगस्त तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
तीन और चार सितंबर को मनाए जाने वाले राधाष्टमी मेला की तैयारियों को परखने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी अभिषेक यादव ने एक होटल में सभी विभागों के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन और चार सितंबर को मनाए जाने वाले राधाष्टमी मेला की तैयारियों को परखने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी अभिषेक यादव ने एक होटल में सभी विभागों के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने शिरकत की।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से मांगी प्रगति रिपोर्ट
मंत्री ने मेला की व्यवस्थाओं के लिए सुझाव दिए। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन संसवीर से सड़कों को गड्डा मुक्त करने की प्रगति रिपोर्ट मांगी। इस पर वह कोई जवाब नहीं दे पाए। ग्रामीणों द्वारा कोसी रोड पर सुरवारी गांव पर एक दशक से टूटी सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की। नगर पंचायत बरसाना की ईओ पूजा सिंह के पार्किंग स्थलों पर लाइटिंग की व्यवस्था की सही जानकारी नहीं देने पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने मेला व्यवस्था में शिथिलता बरतने पर करवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
राधाष्टमी मेला को विधायक निधि से चार लाख दिए
राधाष्टमी मेला की व्यवस्थाओं की बैठक में कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने डीएम के समक्ष मेला व्यवस्थाओं के सुझाव दिए। इस दौरान नगर पंचायत के पास रुपये की कमी देखते हुए लाइट, एलईडी स्क्रीन व सीसी कैमरों के लिए चार लाख का अनुदान दिया। इधर, मेला के दौरान साफ-सफाई के लिए 330 सफाईकर्मी लगाए जाएंगे। पेयजल के लिए 24 पानी के टैंकर, 25 मोबाइल टॉयलेट व पार्किंग एवं बैरियर की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा की जाएगी।
मदिरा की दुकानें बंद रखने की उठी मांग
राधाष्टमी मेला को शराबियों के उत्पात से दूर रखने के लिए बैठक में पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी से 3 और 4 सितंबर को बरसाना में शराब की दुकानों को बंद करने की मांग की, जिस पर तत्काल ही मंत्री ने डीएम को मदिरा की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए।