{"_id":"62b73f16c5874b79c1001d52","slug":"mathura-indira-gandhi-murdered-democracy-by-imposing-emergency-radha-mohan-singh-mathura-news-mtr5198302183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: इंदिरा गांधी ने आपातकाल थोपकर की लोकतंत्र की हत्या : राधामोहन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: इंदिरा गांधी ने आपातकाल थोपकर की लोकतंत्र की हत्या : राधामोहन सिंह
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यूपी भाजपा के प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता की हनक में देश पर आपातकाल थोपकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या की थी।
भारत के नागरिकों के समस्त मौलिक अधिकार छीनकर देश को बंदी बनाने के साथ अपने दमन चक्र और क्रूर मानसिकता से पूरे देश में इमरजेंसी लागू की। लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करके गर्व महसूस कर रहा हूं। यह बात शनिवार को उन्होंने पुष्पांजलि उपवन में भाजपा कार्यालय पर जिला और महानगर के संयुक्त लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह में कही।
यूपी प्रभारी का जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, मुकेश नौहवार, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, जिला पंचायत चेयरमैन किशन चौधरी, डॉ. मुकेश आर्यबंधु, चेतन पाराशर, पूर्व विधायक ठा. करिंदा सिंह, राजवीर चौधरी, निहाल सिंह आर्य, नेत्रपाल चौधरी आदि ने स्वागत किया। संचालन महिपाल सिंह ने किया। धन्यवाद महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने दिया।
विज्ञापन
रालोद नेता डॉ. यतेंद्र समेत कई ने भाजपा का दामन थामा
बलदेव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रालोद नेता और भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ. यतेंद्र सिकरवार शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने जिला पंचायत चेयरमैन किशन चौधरी के आवास आनंद धाम पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. यतेंद्र को दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी में शामिल किया। उनके साथ में बलदेव विधान सभाक्षेत्र से पूरन सिंह गोद्धर, हेमेंद्र सिकरवार प्रधान, संजय सिंह प्रधान, ओमेंद्र कुमार प्रधान, बृज किशोर प्रधान, अरामी लाल, कृष्णा पहलवान प्रधान, चंद्रभान सिकरवार प्रधान, जयवीर सिंह सिकरवार प्रधान, काली चरण प्रधान, ओम प्रकाश प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा ज्वाइन की।
लोकसभा चुनाव के लिए संदेश दे गए प्रदेश प्रभारी
प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह शनिवार को मथुरा आए और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का संकेत भी दे गए। जिला पंचायत चेयरमैन किशन चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हमें अभी से ही लोकसभा चुनाव में तैयारी में जुटना है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चेयरमैन के प्रयासों से कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा है, इसका संदेश स्पष्ट है कि अन्य राजनीतिक दल भी भाजपा के साथ काम करना चाहते हैं।