{"_id":"61bf57b95287a449883d6766","slug":"mathura-i-will-see-nandakumar-every-day-i-will-see-nandakumar-mathura-news-mtr5103820112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: देखूं नंदकुमार नयन भर, देखूं नंदकुमार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: देखूं नंदकुमार नयन भर, देखूं नंदकुमार...
विज्ञापन
श्री राधा रमण लाल की भव्य झांकी
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। देखूं नंदकुमार नयन भर, देखूं नंदकुमार, ता दिन तें सब भूल गई हूं, विसरों पति परिवार, विसरों यह संसार..., जय राधारमण, प्यारो राधारमण, प्यारे राधारमण, जय जय राधारमण... आदि भजनों की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता इंद्रेश उपाध्याय द्वारा दी गई।
उन्होंने ठाकुरजी का रिझाने के लिए राग सेवा की, जिसे सुन भक्त एवं श्रद्धालु आत्मविभोर होकर नृत्य करने लगे।
श्रीचैतन्य प्रेम संस्थान के तत्वावधान में श्रीराधारमण मंदिर शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया। सेवा महोत्सव के अंतर्गत श्रीअयोध्या से जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य महाराज पधारे, ठाकुरजी के दर्शन कर वह गदगद हो गए।
आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी द्वारा उन्हें माला, पटका ओढ़ाकर प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवा महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर राधारमण देव जू ने अपनी प्रियाजू संग द्वाद्वश-भक्ति-रस-निकुंज के अंतर्गत भक्तों को दर्शन दिए। शीतऋतु के दृष्टिगत ठा. राधारमण लाल ने लाल रंग की जैकेट सहित नीले रंग की आभूषणों एवं रत्न जड़ित पोशाक धारण की। नीलवर्ण राधारमण के जयकारे के साथ श्रद्धालु प्रभु को अपलक नेत्रों से निहार रहे थे।
विज्ञापन
शीतलहर को देखते हुए ठाकुर जी एवं प्रियाजू को तपिश देने के लिए चांदी की अंगीठी भी निवेदित की एवं प्रात:काल में गरम-गरम खिचड़ी का भोग ठा. राधारमण लाल के सम्मुख निवेदित किया गया। वेणुगोपाल गोस्वामी, अभिनव गोस्वामी, सुवर्ण गोस्वामी आदि उपस्थित थे।