फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Hail: Mustard pods broken, farmers jammed

मथुरा: ओलावृष्टि: सरसों की फली टूटी, किसानों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Hail: Mustard pods broken, farmers jammed
मथुरा। गांव डाहरोली के किसानो ने बरसाना-गोवर्धन रोड किया जाम ।
बरसाना/गोवर्धन (मथुरा)। शनिवार तड़के बारिश के साथ पड़े ओलों ने कड़कड़ाती ठंड में किसानोें को पसीने ला दिए। लगभग दस मिनट तक हुई ओलावृष्टि से खेतों में सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी सरसों की फसल की फली टूट गई, उसके तने झुक गए। परेशान किसानोें ने गोवर्धन-बरसाना रोड को जाम कर दिया। मुआवजे के आश्वासन के बाद ही खोला। कृषि विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है, वहीं, गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख फसल के नुकसान की भरपाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

गोवर्धन और बरसाना क्षेत्र में सुबह हल्की बूंदाबांदी तेज बारिश में बदली और फिर ओले गिरे। बरसाना के आधा दर्जन से अधिक गांव डाहरोली, सीह, हाथिया, कमई, नगला जरेला, करहला, पिसावा, बरसाना, रूपनगर, चिकसोली के किसानों ने ओलावृष्टि से आहत होकर सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए गोवर्धन मथुरा रोड पर डहरोली के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन तहसीलदार मनोज कुमार वार्ष्णेय और प्रदेश के काबीना मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी पहुंचे। मुआवजे के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने कुछ देर बाद जाम खोला।
तहसीलदार ने किया मुआयना
ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए तहसीलदार के साथ विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र तरकर एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महादेव शर्मा ने खेतों का मुआयना किया। तहसीलदार मनोज कुमार वार्ष्णेय ने मुआयना किया।
नुकसान के लिए टीम गठित
गोवर्धन और बरसाना क्षेत्र में ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है, उसके आंकलन के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। रिपोर्ट के बाद ही किसानों के नुकसान का आंकलन हो सकता है।
- अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
टमाटर, मटर, कद्दू होंगे महंगे
बारिश और ओलों का असर सब्जी करने वाले किसानों पर भी पड़ा है। इससे टमाटर, मटर कद्दू की फसल को नुकसान हुआ है। इससे बाजार में इनके रेट महंगे होने के आसार हैं।
बिजली गिरने से किसान की मौत, दूसरा गंभीर
छाता (मथुरा)। शनिवार सुबह करीब 5 बजे बिजली गिरने से ५५ वर्षीय किसान की मौत हो गई तथा दूसरा किसान झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
छाता निवासी किसान कृष्ण ने बताया कि रात को गायों से फसल के रखरखाव के लिए उसके पिता लीलाधर और मोहल्ले का रहने वाला लक्ष्मी नारायण निवासी सिंगू थोक छाता खेत पर थे। सुबह करीब 5 बजे अचानक बिजली गिरने से पिता लीलाधर की मौत हो गई, किसान लक्ष्मीनारायण झुलस गया। तहसीलदार विवेकशील यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक लीलाधर को शासन की तरफ से किसान दुर्घटना बीमा एवं दैवी सहायता आपदा की तरफ से पांच लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। संवाद

ओलों से किसानों को हुआ नुकसान
बेमौसम ओलावृष्टि ने किसानों की सरसों की फसल में भारी नुकसान किया है। इसका आंकलन अभी नहीं उत्पादन के समय पर हो सकेगा।
- द्वारिका यादव, किसान चौमुंहा
आलू और गेेहूं में भी हुआ है नुकसान
केवल सरसों में ही नहीं ओलावृष्टि और बारिश ने आलू और गेहूं का भी नुकसान किया है। यहां तक कि इस मौसम में सब्जियां उगाने वाले छोटे काश्तकार का भी नुकसान किया है।
- सहदेव दरोगा, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed