फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Govindnagar police nabbed two vicious bike thieves, recovered 10 bikes

मथुरा: गोविंदनगर पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर दबोचे, 10 बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Govindnagar police nabbed two vicious bike thieves, recovered 10 bikes
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय बाइक चोरों की जानकारी देते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। यह चोर नंबर प्लेट बदलकर इन चोरी की बाइक को अच्छे दामों में बेचा करते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी और बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी नीरज भाटी के साथ टीम ने गोकरननाथ तिराहे से वाहन चेकिंग के वक्त बुधवार तड़के शिवम खंडेलवाल पुत्र राजेश खंडेलवाल निवासी चौबियापाड़ा, गब्बर सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी पानीगांव जमुनापार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह दोनों फर्जी नंबरप्लेट लगी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पकड़े जाने के बाद की गई पूछताछ में इनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक पुलिस ने बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं। लगातार बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को भी गुमराह कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि इस शातिर गैंग की पूरी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जल्द ही शातिरों के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed