फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Four in-laws, including the murdered husband of the married woman, are away from the police

मथुरा: विवाहिता के हत्यारोपी पति समेत चार ससुरालीजन पुलिस पकड़ से दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Four in-laws, including the murdered husband of the married woman, are away from the police
मथुरा। आखिरकार जैंत थाने में विवाहिता के हत्यारोपी पति ने खुद आकर सरेंडर कर दिया। अब तीन ससुरालीजन पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

गांव जैंत में ३० मार्च की देररात विवाहिता सीता (२८) की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उससे पहले विवाहिता को बेरहमी से पीटा भी गया था। गोली मारने का आरोप पति हरिओम पर समेत चार ससुरालीजनों पर लगा था।
सूचना मिलने के बाद भी जैंत पुलिस समय से नहीं पहुंची, इस बीच हत्यारोपियों को भागने में काफी मदद मिली थी। शुक्रवार की सुबह घटनाक्रम में नया मोड़ आया, जब हत्यारोपी पति हरिओम उर्फ भोलू ने थाना जैंत पहुंचकर अपने को सरेंडर कर दिया। इस बार भी जैंत पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए।
विज्ञापन

हत्यारोपी को पकड़ नहीं सकी, फिर भी हत्यारोपी के सरेंडर से अपनी पीठ जरूर थपथपाती दिखी।
सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि हत्यारोपी पति को जेल भेजा गया है। नामजद सास शीला, जेठ योगेश, जेठानी अर्चना की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed