फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura forty one and Agra won Eighteen gold medals in police wrestling cluster competition held in Mathura

Mathura News: पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का हुआ फाइनल मुकाबला, मथुरा ने 41 तो आगरा ने जीते 18 स्वर्ण पदक

Thu, 03 Aug 2023 09:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 09:01 AM IST
सार

मथुरा में पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। इसमें मथुरा ने 41 तो आगरा ने 18 स्वर्ण पदक जीते। 

विज्ञापन
Mathura forty one and Agra won Eighteen gold medals in police wrestling cluster competition held in Mathura
gold medal

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 15वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। फाइनल कुश्ती का मुकाबला अलीगढ़ और मथुरा पुलिस की टीम के बीच हुई। मथुरा की टीम ने अलीगढ़ को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में मथुरा ने 41 गोल्ड व 37 रजत, अलीगढ़ ने 25 गोल्ड, 15 सिल्वर, आगरा ने 18 गोल्ड, 10 सिल्वर, मैनपुरी ने 12 गोल्ड, एटा ने चार, कासगंज ने पांच व हाथरस ने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। मुख्य अतिथि एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को मेडल एवं शील्ड देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुश्ती फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग में आगरा, कुश्ती पुरुष ग्रीको रोमन में कासगंज, कुश्ती महिला में अलीगढ़, बॉडी बिल्डिंग में मथुरा, भारोत्तोलन पुरुष व महिला में मथुरा, बॉक्सिंग पुरुष में मथुरा, बॉक्सिंग महिला में आगरा, पावर लिफ्टिंग महिला व पुरुष में मथुरा, आर्म रेसलिंग पुरुष में मैनपुरी, आर्म रेसलिंग महिला में अलीगढ़ ओवरऑल विजेता रहा। फ्री स्टाइल कुश्ती के पुरुष वर्ग में 10 मैच हुए। इनमें श्यामवीर मथुरा, सोमेश मैनपुरी, निशांत मथुरा, मोहित यादव हाथरस, रोहित आगरा, रविकांत आगरा, हरिओम अलीगढ़, मनोज अलीगढ़ प्रथम स्थान पर रहे।

महिला कुश्ती में प्रियंका मथुरा, सरला अलीगढ़, सोनिया आगरा, विजेता मैनपुरी, सुषमा एटा, मनीषा मथुरा, ईशा आगरा, मेघना अलीगढ़, रमा नागर अलीगढ़, रीमा यादव मथुरा की टीम प्रथम स्थान पर रही।
बॉडी बिल्डिंग पुरुष में कौशलेंद्र मैनपुरी, सोमेश मैनपुरी, वेदप्रकाश आगरा, रवि आगरा, वीर बहादुर थापा आगरा, सुनील कुमार अलीगढ़, लीलाधर मथुरा, रिंकू भाटी मथुरा, सुखवीर सिंह मथुरा, अरुण कुमार मथुरा प्रथम स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
 

भारोत्तोलन पुरुष में विशाल तोमर मथुरा, विजय मथुरा, अतुल कासगंज, प्रदीप कासगंज, उदय अलीगढ़, ब्रजेश कुमार मथुरा, लीलाधर मथुरा, सुखवीर मथुरा, उमंग चौधरी एटा, निरीक्षक प्रशांत त्यागी मथुरा, राहुल शर्मा मथुरा प्रथम स्थान पर रहे।

भारोत्तोलन महिला में नीरज मथुरा, प्रियंका मथुरा, सरला अलीगढ़, सुषमा एटा, कुमकुम मथुरा, मोनी शर्मा मैनपुरी, हेमवती शशिप्रभा मथुरा, रश्मि चाहर मथुरा, सरोज मथुरा, ज्योति राघव मथुरा, रीमा यादव मथुरा प्रथम स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ेंः- Eye Flu: फिरोजाबाद में एक महीने में बिक गई 3.60 करोड़ रुपये की आई ड्रॉप, तेजी से बढ़ रही बीमारी

बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में विपिन कुमार मथुरा, अनीसुर रहमान मथुरा, यादवीर मथुरा, गिरधारी मैनपुरी, अंकित चौधरी एटा, विजय मथुरा, शुभेंदु कासगंज, रवि मैनपुरी, सोनू बालियान मैनपुरी, विशाल कसाना अलीगढ़, हनुमत सिंह अलीगढ़, राहुल अलीगढ़, मनोज अलीगढ़ प्रथम स्थान पर रहे।
 

पावर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में विशाल तोमर मथुरा, रवि आगरा, प्रदीप कासगंज, मुनेंद्र भाटी हाथरस, लीलाधर मथुरा, मोहित कुमार हाथरस, अरुण कुमार मथुरा प्रथम स्थान पर रहे। पावर लिफ्टिंग महिला में अर्चना अलीगढ़, संध्या मिश्रा मथुरा, सरला अलीगढ़, अक्षिका आगरा, मेघना अलीगढ़, रश्मि चाहर मथुरा, सरोज मथुरा, रीमा यादव मथुरा प्रथम स्थान पर रहीं। समापन समारोह में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक राधेश्याम, पीटीआई सुबोध कौशिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed